Class 12th History Subjective Question Answer -3 2022 Pdf Download

OTHER

आज के इस post में आप सभी के लिए Class 12 History का subjective Question Paper-3 यानि Question Bank 2021 (subjective Question), (Short Question ) (Long Question ) History Question Paper 2021 Class 12 pdf With Answer In Hindi Medium Class 12 History Sample Paper 2021 – 22 in Hindi Pdf Download

 

1.दक्षिण भारत के नगरों की विशेषताओं का वर्णन करें।

Ans. दक्षिण भारत के नगरों जैसे मदुरई एवं काँचीपुरम् में मुख्य केन्द्र मंदिर होता था। ये नगर महत्वपूर्ण व्यापारिक केन्द्र भी थे। धार्मिक त्योहार प्रायः मेले के साथ मनाये जाते थे जिससे तीर्थ और व्यापार जुड़ जाते थे। सामान्यतः शासक धार्मिक संस्थाओं का सबसे ऊँचा प्राधिकारी और मुख्य संरक्षक होता था।

 

 

2.दो लिपियों का जिक्र करें जिन्हें सम्राट अशोक के अभिलेखों में उपयोग किया गया है।

Ans. सम्राट अशोक के अभिलेखों में (क) ब्राह्मी और (ख) खरोष्ठी लिपियों का उपयोग हुआ है।

 

3.विजयनगर साम्राज्य के ह्रास के मुख्य दो कारणों का उल्लेख करें।

Ans. (i) कृष्णदेव राय की मृत्यु (1529 ई.) के बाद उत्तराधिकार के लिए उत्पन्न प्रतिस्पर्धा से आपसी कूटनीति बढ़ी।

(ii) इस स्थिति का लाभ नायक अपने विद्रोह द्वारा उठाने लगे।

 

4.भारत के मध्यकालीन इतिहास को समझने के लिए विदेशी पर्यटकों के विवरण क्यों महत्वपूर्ण हैं?

Ans. मध्य युग के अध्ययन के लिए विदेशी पर्यटकों के यात्रा विवरण अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे उस यग के सामाजिक व्यवस्था के बारे में जानकारी पत ह। साथ-ही-साथ लोक प्रथाओं एवं जन-परंपराओं का विवरण देते है।

(ii) इनके विवरणों से सांस्कृतिक आदान-प्रवान भी संभव हो पाया।

 

5.द्वितीय विश्वयद्ध के प्रति भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दृष्टिकोण का उल्लेख करें।

Ans. कांग्रेस ने भारत के राजनीतिक भविष्य पर स्पष्ट वायदों के बिना वितीय विश्व युद्ध में सहयोग देने से इनकार कर दिया। .

                             

6.संथालों को विद्रोह पर क्यों उतरना पडा ? वो कारणों का उल्लेख करें।

Ans. (क) जमींवार संथालों को दी गयी जमीन पर अपना हक जताने का प्रयास कर रहे थे।

(ख) साहूकारों से प्राप्त ऋण पर भारी ब्याज के बोझ से जमीन खोने का खतरा बढ़ रहा था।           

 

7.महायान संप्रदाय के विषय में आप क्या जानते हैं ?

Ans. कनिष्क के समय बौद्ध धर्म हीनयान एवं महायान संप्रदाय में विभाजित हो गया। महायान का अर्थ है-मोक्ष का महाचक्र। इस संप्रदाय का मानने वालों ने बुद्ध की शिक्षाओं में कुछ परिवर्तन किया। इन्होंने बुद्ध का मूर्ति पूजा शुरू की। इनकी धार्मिक पुस्तकें संस्कृत में लिखी जाने लगी। अतः महायान संप्रदाय मूलतः बौद्धधर्म में संशोधनवाद का रूप था। कनिष्क महायान संप्रदाय का संरक्षक था।

 

8.’चीन-ए-ईलाही’ से क्या समझते हैं ? वर्णन करें।

Ans. दीन-ए-ईलाही अकबर द्वारा चलाया गया धर्म था। इस धर्म की स्थापना सभी धर्मों को मिलाकर की गयी थी। इसी धर्म का नाम मानव धर्म था। इस धर्म में सभी धर्मों का समावेश हो गया। सब प्रकार के लोग या सभी प्रजा एक ही धर्म के अंदर आ गयी। इनमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं रहा।

 

9.’अभिलेख’ क्या है तथा इसकी विशेषताओं को बतायें।

Ans. प्राचीन भारतीय इतिहास के लेखन में अभिलेखों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राचीन कालीन लगभग सभी राजाओं अपने राजकाज की जानकारी जनता तक पहुँचाने के लिए बड़ी संख्या शिलाओं और स्तम्भों अभिलेख लिखवाये। सम्राट अशोक के बारे से प्राप्त सारी जानकारी उसके द्वारा लिखवाये गये अभिलेख के आधार पर ही है। भारत में प्राप्त प्राचीनतम अभिलेख प्राकृत भाषा में लिखे गये क्योंकि उस समय जन-सामान्य की भाषा प्राकृत ही थी।

 

10.सिन्धु घाटी सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता क्यों कहा जाता है?

Ans. सिन्धु घटी सभ्यता की सर्वप्रथम खोज, हड़प्पा नामक स्थान पर हुई। इसलिए इसे हड़प्पा संस्कृति कहते हैं। इसकी सर्वप्रथम खोज 1921 ई. में दयाराम साहनी ने की।

 

11.हड़प्पा सभ्यता एक शहरी सभ्यता थी, कैसे?

Ans. सिन्धु सभ्यता एक नगर सभ्यता थी। यह निम्नलिखित बातों से स्पष्ट है

(i) इस संस्कृति में नगरों में सड़कों का निर्माण किया गया था जो एक-दसरे को समकोण पर काटती थी और चौराहों का निर्माण करती थी।

(ii) मकान का विन्यास जालों के समान है। इन मकानों में आराम की सभी व्यवस्थायें थीं। मकान पक्की ईंटों के थे।

 (iii)  नगरों के गंदे पानी को निकालने के लिए पक्की. ढंकी नालियों की व्यवस्था की गई थी।

(iv) अनेक घरों में स्नान आदि के लिए कुएँ मिले हैं। (विशेष अवसरों के लिए सार्वजनिक स्नानागार बनाए गए थे।

 

12.सोलहवीं और सत्रहवीं शताती में जाति पंचायतों के किहीं वो कार्यों की व्याख्या कीजिए।

Ans. (i) राजस्थान में जाति पंचायतें अलग-अलग जातियों के लोगों के बीच दीवानी के झगड़ों का निपटारा करती थीं वे जमीन के अगड़ों को भी हल करती थीं।

(ii) यह जातिगत मानदण्डों के अनुसार शादियाँ तय करती थीं।

 

13.मगल शासन के दौरान राज्य सेवा में प्रवेश पाने एवं आगे बढ़ने के लिए वो मुख्य योग्यताएँ क्या थी ?

Ans. मुगल काल में राज्य सेवा में प्रवेश पाने के लिए योग्यता एवं सम्राट के प्रति निष्ठा सर्वोपरि थी। इन्हीं गुणों पर आगे बढ़ना एवं तरक्की निश्चित थी।

 

14.मध्यकालीन भारत में ग्रामीण कारीगरों को उनकी सेवाओं के बवले किन वो तरह से भुगतान किए जाते थे ?

Ans. ग्रामीण कारीगरों की सेवाओं के बदले मध्यकालीन भारत में उन्हें मख्यतः उपज में हिस्सा या कुछ जमीन दे दी जाती थी।

 

15.पर्वतीय सैरगाहों के विकास के पीछे अंग्रेजों के क्या मकसद थे? किन्हीं दो का उल्लेख करें।

Ans. (a) पर्वतीय सैरगाहों की जलवायु अंग्रेजों को विशेष पसन्द थी और अधिक अनुकूल थी।

(b) इनकी जलवायु स्वास्थ्यवर्धक भी है जो सेना के ठहराव के लिए उपयोगी थी।

 

 

 

 

 

tel

 

CLASS 12TH  SCIENCE  ALL SUBJECT CHAPTER WISE &MODEL PAPER 2022 Click Here

 

Online Test के लिए click करें 

 

यहाँ से मॉडल पेपर Download करें  CLICK HERE

 

BIHAR BOARD NEWS  Click Here

History Question Paper 2020 Class 12 PDF,

History question paper 2021 Class 12

class 12 History sample paper 2020-21

Class 12 History Sample Paper 2021 with answers

History Question Paper for Class

12 in Hindi medium

History sample paper class 12 2020-21 in Hindi medium

class 12 History sample paper 2020-21 in Hindi

CBSE Class 12 History sample paper 2020-21

History question paper 2021 Class 12

Sample Paper Class 12 History 2021 with

answers

History Question Paper 2021 Class 12 PDF,

Class 12 History Sample Paper 2022 in Hindi,

Class 12 History question paper 2022,

class 12 History sample paper 2021-22,

class 12 History sample paper 2021-22 in Hindi,

History sample paper class 12 2020-22 in Hindi medium,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *