Class 12th History Subjective Question Answer 1 2022 Pdf Download

HISTORY

आज के इस post में आप सभी के लिए Class 12 History का subjective Question Paper यानि Question Bank 2021 (subjective Question), (Short Question ) (Long Question ) History Question Paper 2021 Class 12 pdf With Answer In Hindi Medium Class 12 History Sample Paper 2021 – 22 in Hindi Pdf Download

 

  1. पुरातत्व से आप क्या समझते हैं?

उत्तर : जमीन के अंदर से प्राप्त सामग्री पुरातत्व की श्रेणी में आती है। यह सामग्री मिट्टी, पत्थर तथा धातुओं की हो सकती है। यह सामग्री इतिहास लेखन के दृष्टिकोण से काफी महत्त्वपूर्ण मानी जाती है क्योंकि प्रागैतिहासिक काल(Pre-historicperiod) में मानव को लेखन कला का ज्ञान नहीं था, उस समय पुरातात्विक सामग्री से ही इतिहास लिखे गए हैं।

 

  1. कार्बन-14 विधि के बारे में आप क्या जानते हैं?

उत्तर : C-14 विधि पुरातात्विक सामग्रियों की आयु ज्ञात करने की आधुनिक विधि है। इसके अन्तर्गत कार्बन क्षय के आधार पर इन विविध सामग्रियों की आयु ज्ञात होता है क्योंकि पुरातत्व सामग्रियों में एक निश्चित समय सीमा के अंतर्गत कार्बन की मात्रा कम होती जाती है।

 

  1. मोहनजोदड़ों के विशाल स्नानागार की दो विशेषतायें बतायें।

उत्तर : मोहनजोदड़ो के विशाल स्नानागार के दो महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक इसकी विशालता है। इसके चारों तरफ गारे तथा चूने के लेप के द्वारा पक्की ईंटों के साथ सीढ़ियाँ बनायी गयी हैं। इसके तल में भी यह उपरोक्त सामग्री प्रयोग की गई है जिससे इसमें पानी नहीं रिसे। इसमें दक्षिणी-पश्चिमी भाग एक कुएँ से जुड़ा हुआ था, जहाँ से साफ पानी की उपलब्धता इसमें बनी रहती थी। यह धार्मिक अवसरों पर स्नान का प्रमुख माध्यम था। . …………

 

  1. महाजनपद से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर : महाजनपद का क्षेत्र आज के एक राज्य के आकार का बड़ा क्षेत्र होता था। प्रारंभ में शासन की छोटी इकाई जन कहलाती थी जो आगे यह विस्तृत होकर जनपद के रूप में जानी गयी। जनपद आधुनिक जिले के समकक्ष था। आज भी U.P के जिले जनपद के रूप में जाने जाते हैं। जनपद का विस्तृत क्षेत्र महाजनपद कहलाए। महाभारत के समय भारत में 16 महाजनपद थे।

 

  1. अशोक के धम्म के दो सिद्धान्तों को लिखें।

उत्तर : अशोक का धम्म मुख्य रूप से मानव समुदाय का एक आचार-संहिता था, जिनका संबंध बौद्ध धर्म से लगाया जाता है। इसके मुख्य रूप से अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा बड़ों को सम्मान देने की बात कही गयी है तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता करने की बात कही गयी है। यह मानव समुदाय का चारित्रिक तथा नैतिक उत्थान के लिए लाया गया था।

 

  1. महाभारत में वर्णित विवाह के दो प्रकार बतायें।

उत्तर : महाभारत में छः प्रकार के विवाह का वर्णन किया गया है जिसमें आर्य तथा संस्कार विवाह सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि इस विवाह में माता-पिता की सहमति ली जाती थी। दूसरी तरफ लड़की के पिता द्वारा स्वेच्छा से जो दिया जाता था इसे उपहार समझकर स्वीकार कर लिया जाता था।

 

  1. बौद्ध धर्म के पतन के दो कारण लिखें।

उत्तर : बौद्ध धर्म के पतन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका बौद्ध विहारों पर मुस्लिम आक्रमणकारियों का आक्रमण था, विशेषकर बख्तियार खिलजी का इन क्षेत्रों पर आक्रमण। इसके पतन का दूसरा महत्वपूर्ण कारण हिन्दू धर्म में सुधार की प्रक्रिया, विशेषकर भक्ति आंदोलन के कारण हिन्दू धर्म में सुधार के धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया बिल्कुल रुक सी गयी।

 

  1. स्तूप क्या है?

उत्तर : स्तूप बौद्ध धर्म से संबंधित है क्योंकि बौद्ध धर्म के प्रवर्तक गौतम बुद्ध के अग्नि संस्कार के अवशेष पर ही स्तूपों का निर्माण किया जाता था। मौर्य वंश के महानतम शासक अशोक ने भी भारतीय उप महाद्वीप में अनेक स्तूपों का निर्माण करवाया था। इसी तरह बौद्ध धर्म से संबंध रखने वाले अधिकांश शासकों ने बुद्ध के अवशेषों पर स्तूपों का निर्माण करवाया।

 

  1. आइन-ए-दहशाला पर अति संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

उत्तर : ‘आइन-ए-दहशाला’ भूमि-राजस्व से जुड़ी एक ऐसी प्रक्रिया है जिसका आरम्भ मुगल वंश के महानतम शासक अकबर के द्वारा आरंभ किया गया था। इस पद्धति के अनुसार पिछले 10 वर्षों के उपज के आधार पर भू-राजस्व की दर निर्धारित की जाती थी।

 

  1. मुगलकालीन सिक्कों का संक्षिप्त विवरण दें।

उत्तर : मुगलकालीन सिक्के सोने, चाँदी तथा अन्य कई प्रकार के धातुओं से बनायी जाती थी, जो सोलह ग्रेन की होती थी। अकबरकालीन सिक्कों पर राम-सीता की आकृति अंकित की जाती थी। वैसे सामान्य तौर पर तुर्की तथा अरबी भाषा में अंकित सिक्के मिलते थे।

 

  1. अकबर ने जाजिया कर क्यों समाप्त कर दिया?

उत्तर : अकबर न सिर्फ मुगल वंश का महानतम् शासक था बल्कि वह एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्रीय शासक के रूप में याद किया जाता है। उसने पहले से प्रचलित भेद-भाव पूर्ण अनेक करों को समाप्त कर दिया, जिनमें जजिया कर भी एक था। यह कर विशेषकर हिन्दुओं पर लगाया जाता था। सबसे पहले इस कर को सिंध क्षेत्र में अरब शासक मोहम्मद बिन कासिम के द्वारा लगाया गया था।

 

  1. ताजमहल की दो मुख्य विशेषतायें लिखें।

उत्तर : ‘ताजमहल’ विश्व के सात आश्चर्यजनक चीजों में एक माना जाता है। इससे सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में अलग-अलग समय में इसकी अलग-अलग चमक है। यह दिन के सूर्य की रोशनी में, गोधूली बेला में तथा चाँदनी रात में अलग-अलग रोशनी प्रतीत होती है। इससे ‘पित्रा-दुर्ग’ भी चित्रकारी की गयी है, जिससे सफेद संगमरमर में रंगीन संगमरमर भी चित्रकारी की गयी है, जिसमें प्रकाश का परावर्तन होता है।

 

  1. सुलह-ए-कुल से आप क्या समझते हैं?

उत्तर : ‘सुलह-ए-कुल’ मुगल वंश के महानतम शासक अकबर के द्वारा प्रारंभ किया गया था। इसका मुख्य सिद्धांत था—सबको साथ लेकर चलना। चूँकि अकबर एक उदारवादी, धर्मनिरपेक्ष शासक था इसलिए वह ऐसी नीतियों का समर्थक था, जिससे सभी वर्गों का सहयोग प्राप्त हो सके।

 

  1. विजय नगर साम्राज्य के पतन के दो कारणों को उल्लेख करें।

उत्तर : विजयनगर का साम्राज्य के पतन में सबसे महत्वपूर्ण कारण योग्य उत्तराधिकारियों के अभाव था, क्योंकि किसी साम्राज्य के लम्बे समय तक टिके रहने के लिए योग्य शासकों की श्रृंखला होना आवश्यक है। इसके पतन का दूसरा महत्वपूर्ण कारण इसके पड़ोसी मुस्लिम राज्य बहमनी राज्य का आक्रमता।

 

  1. रैयतवाड़ी व्यवस्था क्या थी?

उत्तर : रैयतवाड़ी व्यवस्था भूमि व्यवस्था से जुड़ी एक व्यवस्था थी, जो अंग्रेजों द्वारा आंरभ की गयी थी। इसका मुख्य क्षेत्र मद्रास से बम्बई तक था। इस व्यवस्था में अंग्रेजों ने सीधे तौर पर भू-राजस्व किसानों से वसूल किया। इसके अलावा महलवाड़ी तथा जमींदारी व्यवसथा में किसानों का ज्यादा शोषण हुआ।

 

 

 

 

 

tel

 

CLASS 12TH  SCIENCE  ALL SUBJECT CHAPTER WISE &MODEL PAPER 2022 Click Here

 

Online Test के लिए click करें 

 

यहाँ से मॉडल पेपर Download करें  CLICK HERE

 

BIHAR BOARD NEWS  Click Here

History Question Paper 2020 Class 12 PDF,

History question paper 2021 Class 12

class 12 History sample paper 2020-21

Class 12 History Sample Paper 2021 with answers

History Question Paper for Class

12 in Hindi medium

History sample paper class 12 2020-21 in Hindi medium

class 12 History sample paper 2020-21 in Hindi

CBSE Class 12 History sample paper 2020-21

History question paper 2021 Class 12

Sample Paper Class 12 History 2021 with

answers

History Question Paper 2021 Class 12 PDF,

Class 12 History Sample Paper 2022 in Hindi,

Class 12 History question paper 2022,

class 12 History sample paper 2021-22,

class 12 History sample paper 2021-22 in Hindi,

History sample paper class 12 2020-22 in Hindi medium,

 

1 thought on “Class 12th History Subjective Question Answer 1 2022 Pdf Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *