Class 12th History Subjective Question Answer -2 2022 Pdf Download

OTHER

आज के इस post में आप सभी के लिए Class 12 History का subjective Question Paper-2 यानि Question Bank 2021 (subjective Question), (Short Question ) (Long Question ) History Question Paper 2021 Class 12 pdf With Answer In Hindi Medium Class 12 History Sample Paper 2021 – 22 in Hindi Pdf Download

 

1.1857 के विद्रोह के दो कारण बतायें।

उत्तर : 1857 के विद्रोह के मुख्य कारणों में अंग्रेजों की भेद-भाव पूर्ण तथा आर्थिक शोषण की नीति। अंग्रेजों के औपनिवेशिक नीति के कारण भारतीयों का हर स्तर पर शोषण। इसके दूसरा मुख्य कारण नए इन्फिल्ड रायफल में प्रयोग की जानेवाली कारतूस। इस कारतूस में गाय और सूअर का चर्बी का इस्तेमाल होता था जिससे हिन्दू तथा मुस्लिम दोनों वर्गों की भावनाएं आहत हुई।

 

 

2.गांधीजी का दाण्डी यात्रा का क्या उद्देश्य था?

उत्तर : गाँधीजी के दाण्डी यात्रा का मुख्य उद्देश्य अंग्रेजों द्वारा बनाए गए नए नमक कानून को तोड़ना था। क्योंकि अंग्रेजों ने नमक पर कर बढ़ा दिया था। गाँधीजी आम जन से जुड़े ऐसे मुद्दों पर आंदोलन करना चाहते थे जिससे आम लोगों की भागीदारी हो सके तथा एक बड़ा आंदोलन खड़ा हो सके। इसके लिए गाँधीजी ने गुजरात स्थित नर्मदा तट के साबरमति आश्रम से कच्छ क्षेत्र में स्थित दांडी तक की यात्रा की।

 

3.महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन को क्यों वापस लिया?

उत्तर : महात्मा गाँधी द्वारा 1922 के चौरा-चौरी घटना के बाद असहयोग आंदोलन वापस ले लिया गया था। गाँधीजी का मत था कि इस घटना की आड़ में अंग्रेजो अधिकांश भारतीयों को हिंसा का शिकार बना सकते हैं इसलिए इस तरह का मौका अंग्रेजों को गाँधीजी देना नहीं चाहते थे। इसलिए उन्होंने आंदोलन को वापस लेने का निर्णय लिया।

 

4.सविनय अवज्ञा आंदोलन के दो कारण बतायें।

उत्तर : सविनय अवज्ञा आंदोलन के महत्वपूर्ण कारणों में अंग्रेजों द्वारा नेहरू रिपोर्ट को मानने से इंकार करना था। अंग्रेज पदाधिकारी बर्कले हेड के चुनौती को स्वीकार करते हुए मोती लाल नेहरू की अध्यक्षता में सात सदसीय भारतीय दल ने संविधान का ऐसा मसौदा तैयार किया था, जो सभी दलों को मान्य था। दूसरी तरफ, 1929 में निर्धारित बिना भारतीय सदस्य के अंग्रेजों द्वारा साईमन कमीशन की नियुक्ति भी आंदोलन का कारण बना।

 

5.भारत छोड़ो आन्दोलन के दो कारणों का उल्लेख करें।

उत्तर : भारत छोड़ो आंदोलन के दो मुख्य कारणों में प्रथम-अंग्रेजों द्वारा बिना भारतीयों के सलाह के बिना द्वितीय विश्वयुद्ध में सम्मिलित किया जाना था तथा दूसरा महत्वपूर्ण कारण क्रिप्स मिशन (Cripps-Mission) की असफलता था। यह मिशन काँग्रेस तथा मुस्लिम लीग में उभरे मतभेद को दूर करना था। इस मिशन की सबसे बड़ी सफलता लम्बे समय से काँग्रेस द्वारा माँग की जा रही संविधान सभा के गठन की मंजूरी देना था।

 

 

6.भारतीय संविधान की दो विशेषताएँ बतायें।

उत्तर : भारतीय संविधान की महत्वपूर्ण विशेषताओं में दुनिया के विस्तृत लिखित संविधान में USA के बाद एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसकी विस्तृत प्रस्तावना में अनेक महत्वपूर्ण बातों का समावेश है जिनमें समाजवादी, प्रजातांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष जैसे—महत्वपूर्ण विषयों को सम्मिलित किया गया है। 

 

7.संविधान सभा का गठन कैसे हुआ?

उत्तर : संविधान सभा का. गठन निर्वाचित तथा मनोनीत सदस्यों के ‘मेल से हुआ था। निर्वाचित सदस्य ब्रिटिश रियासतों के अधीन राज्यों के थे। जबकि मनोनीत सदस्य देशी रियासतों से थे। प्रारंभ में इनमें सदस्यों की संख्या चार सौ के आसपास थी लेकिन बाद में इनमें संशोधन करके इसके सदस्यों की संख्या दो सौ निनाब्बे कर दी गयी थी।

 

8.जवाहरलाल नेहरू का अति संक्षिप्त जीवन परिचय दें।

उत्तर : जवाहर लाल नेहरू स्वतंत्रता सेनानी तथा वरिष्ठ वकील मोती लाल नेहरू के पुत्र थे। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा भारत में तथा ऊँच्च शिक्षा इंगलैण्ड में पूरी हुई थी। इन्होंने वकालत की पढ़ाई थी। कैम्ब्रिज से ही पूरी की थी। इन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में गाँधीजी के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर कार्य किया। ये स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में कथ्य में सतरह (1947 से 1947 तक) वर्षों तक देश की सेवा प्रदान की।

 

9.माउंटबेटेन प्लान क्या था?

उत्तर : माउंटबेटेन प्लान ब्रिटिश संसद द्वारा 1947 में पारित किया गया था। इस प्लान के साथ मार्च 1947 में ब्रिटिश सरकार के अंतिम गवर्नर जेनरल लॉर्ड माउंटबेटन के भारत आए थे। इससे विभाजन के साथ भारत को आजादी देने की बात स्पष्ट किया गया था।

 

10.भारतीय संविधान की प्रस्तावना के दो विशेषताओं का वर्णन करें।

उत्तर : भारतीय संविधान के प्रस्तावना में बहुत सारी महत्वपूर्ण विशेषताओं का जिक्र किया गया है। इसमें समाजवादी, लोकतांत्रिक, पंचनिरपेक्ष, धर्मनिरपेक्ष, स्वतंत्रता, समानता तथा विश्व बंधुत्व जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों का जिक्र किया गया है।

 

 

11.बर्नियर द्वारा लिखित पुस्तक का नाम लिखिए। सती प्रथा केबारे में उसने क्या लिखा था ?

Ans. बर्नियर ने अपने दृष्टान्त में भारत की स्थिति को यूरोप में हुए विकास की तुलना में दयनीय बताया। बर्नियर ने सती प्रथा जैसी तत्कालीन सामाजिक कुरीति का बड़ा ही मार्मिक चित्रण प्रस्तुत किया है। उसने लिखा है कि कुछ महिलाएँ प्रसन्नता से मृत्यु को गले लगा लेती थीं, लेकिन उनमें से अधिकांश को मरने के लिए बाध्य किया जाता था। स्त्रियाँ कृषि और उत्पादन तथा व्यापारिक कार्यों में भी भाग लेती थीं।

 

12.पुरातत्व वैज्ञानिकों द्वारा खोजे गये हड़प्पा सभ्यता के कोई चार नगरों के नाम लिखें।

Ans. पुरातत्व वैज्ञानिकों द्वारा हडप्पा सभ्यता के कई नगरों की खोज की गयी है जिनमें चार हैं-हड़प्पा, मोहनजोदड़ो,

चन्हुदड़ो और लोथल।

 

13.मुस्लिम सन्तों की दरगाहों में हजारों भक्त क्यों जाते हैं ?

Ans. मुस्लिम संतों की दरगाह में हजारों भक्त जाते हैं क्योंकि वे संत मुक्ति की प्राप्ति के लिए ईवर की भक्ति और उनके आदेशों के पालन पर बल देते थे। अतः भक्त आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त करना चाहते हैं।

 

 

 

 

14.चिश्ती सिलसिला के पाँच महान् सूफी संत कौन थे ?

Ans. (i) सबसे प्रमुख एवं पूजनीय शेख मुइनुद्दीन चिश्ती जिनकी दरगाह अजमेर (राजस्थान) में है तथा जिनकी मृत्यु 1235 ई. में हुई।

(ii) शेख नसीरुद्दीन चिरागा-ऐ-देहली जिनकी दरगाह दिल्ली में है तथा जिनकी मृत्यु 1356 ई. में हुई।

(iii) शेख निजामुद्दीन औलिया जिनकी दरगाह दिल्ली में है तथा जिनकी मृत्यु 1325 ई. में हुई।

(iv) शेख फरीदुद्दीन गंज-ए-शकर जिनकी दरगाह अजोधन (पाकिस्तान) में है तथा जिनकी मृत्यु 1265 ई. में हुई।

(v) ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी जिनकी दरगाह दिल्ली में है तथा जिनकी मृत्यु भी 1335 ई. में हुई।

 

 

 

15.बढ़ते शहरों में जीवन की गति पर नजर रखने के लिए औपनिवेशिक सरकार क्या करती थी ?

Ans. (i) बढ़ते शहरों में जीवन की गति और दिशा पर नजर रखने के लिए ब्रिटिश सरकार नियमित रूप से सर्वेक्षण कराती थी। सांख्यिकीय आँकड़े इकट्ठा करती थी और विभिन्न प्रकार की सांख्यिकीय रिपोर्ट्स प्रकाशित करती थी।

(ii) शहरों के विकास के लिए मानचित्र तैयार किये जाते थे तथा व्यवसाय को विकसित करने और अपनी सत्ता को मजबूत करने के लिए मानचित्र भी बनाये जाते थे।

 

 

 

 

tel

 

CLASS 12TH  SCIENCE  ALL SUBJECT CHAPTER WISE &MODEL PAPER 2022 Click Here

 

Online Test के लिए click करें 

 

यहाँ से मॉडल पेपर Download करें  CLICK HERE

 

BIHAR BOARD NEWS  Click Here

History Question Paper 2020 Class 12 PDF,

History question paper 2021 Class 12

class 12 History sample paper 2020-21

Class 12 History Sample Paper 2021 with answers

History Question Paper for Class

12 in Hindi medium

History sample paper class 12 2020-21 in Hindi medium

class 12 History sample paper 2020-21 in Hindi

CBSE Class 12 History sample paper 2020-21

History question paper 2021 Class 12

Sample Paper Class 12 History 2021 with

answers

History Question Paper 2021 Class 12 PDF,

Class 12 History Sample Paper 2022 in Hindi,

Class 12 History question paper 2022,

class 12 History sample paper 2021-22,

class 12 History sample paper 2021-22 in Hindi,

History sample paper class 12 2020-22 in Hindi medium,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *