Class 12th Geography Subjective Question Answer 3 2022 Pdf Download

OTHER

आज के इस post में आप सभी के लिए Class 12 Geography का subjective Question Paper -3यानि Question Bank 2021 (subjective Question), (Short Question ) (Long Question ) Geography Question Paper 2021 Class 12 pdf With Answer In Hindi Medium Class 12 Geography Sample Paper 2021 – 22 in Hindi Pdf Download

 

 

1.किन राज्यों में साक्षरता की दर सर्वाधिक है ?

Ans. 9 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में शिक्षा की दर सर्वाधिक है। इनमें केरल सर्वप्रथम स्थान पर है। यहाँ साक्षरता दर 90.92 प्रतिशत है। ये राज्य हैं-केरल, मिजोरम, लक्षद्वीप, गोवा, दिल्ली, चंडीगढ़, पांडिचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दमन व दीव।

 

 

2.आधुनिक निर्माण उद्योग की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं?

Ans. आधुनिक निर्माण उद्योग प्रशासकीय अधिकारी वर्ग के अंतर्गत एक जटिल तकनीकी तंत्र के तहत कार्य करता है, जिसमें अधिक पूँजी की सहायता से विशिष्टीकरण एवं श्रम विभाजन के द्वारा कम समय एवं कम लागत में अधिक माल का उत्पादन किया जाता है।

 

3.बहुउद्देशीय योजना का क्या अर्थ है?

Ans. भारत में नियोजित आर्थिक विकास का शुभारंभ 1951 में प्रथम योजना के प्रारम्भ से हुआ लेकिन नियोजन के लिए सैद्धान्तिक प्रयास स्वतन्त्रता प्राप्ति से पूर्व ही प्रारम्भ हो गये थे। बहुउद्देशीय योजना का अर्थ सरकार द्वारा एक साथ अनेक उद्देश्य को साथ में लेकर चलना होता है अर्थात् उस योजना के अन्तर्गत बहुत-सी योजना सम्मिलित होती है।

 

 

4.आधुनिक निर्माण उद्योग की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं?

Ans. आधुनिक निर्माण उद्योग प्रशासकीय अधिकारी वर्ग के अंतर्गत एक जटिल तकनीकी तंत्र के तहत कार्य करता है, जिसमें अधिक पूँजी की सहायता से विशिष्टीकरण एवं श्रम विभाजन के द्वारा कम समय एवं कम लागत में अधिक माल का उत्पादन किया जाता है।

 

5.विश्व जनसंख्या वितरण की प्रमुख विशेषताओं को संक्षेप में लिखिए।

Ans. विश्व जनसंख्या वितरण के अंतर्गत स्थल भाग के मात्र 10% क्षेत्र पर विश्व की लगभग 90% जनसंख्या निवास करती है। इनमें भी विश्व की 60% जनसंख्या 10 सर्वाधिक आबाद देशों में रहती हैं। इन 10 देशों में से 6 एशिया महादेश में हैं।

 

6.जलविद्युत शक्ति का विकास उत्तर भारत में अधिक क्यों हुआ है? कोई तीन कारण लिखिए।

 Ans. जल विद्युत शक्ति का विकास उत्तर भारत में अधिक हुआ

Arts, Class-12 है। इसके तीन प्रमुख कारण हैं

(i) उत्तर भारत की नदियाँ सदावाहिनी है जा गह, सकरा घाटियों से होकर गुजरती हैं।

(ii) इन पर बाँध बनाना एवं विद्यत उत्पादन करना सुगम है।

(iii) उपजाऊ मैदान एवं कई महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रदेशों से होकर बहने के कारण बिजली की माँग यहाँ अधिक है।

 

7.वृद्धि एवं विकास के मध्य क्या अंतर है?

Ans. वृद्धि एवं विकास दोनों समय आधारित है। वृद्धि मात्रात्पर यानि धनात्मक एवं ऋणात्मक दोनों तथा मूल्य निरपक्ष

मल्य निरपेक्ष होता है। जबकि विकास का संबंध गुणात्मक परिवर्तन से है। यह तब होता है जब गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन आता है।

 

8.जनसंख्या परिवर्तन के तीन निर्धारक घटक कौन-से हैं?

Ans. जनसंख्या परिवर्तन के तीन घटक हैं-जन्म-दर, मृत्यु-दो और प्रवास। एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्ति पर जन्म और मृत्यु की संख्या को क्रमशः अशोधित जन्म-दर और अशोधित मृत्यु-दर कहते हैं। जब और मृत्यु की संख्या में अन्तर द्वारा होने वाले परिवर्तन को प्राकृतिक वृद्धि या ह्रास कहते हैं। तीसरा घटक प्रवास है, जिसमें आप्रवास अन्त. प्रवास और उत्प्रवास, बाह्य प्रवास शामिल हैं। आप्रवास अन्तः प्रवास से जनसंख्या बढ़ती है और उत्प्रवास। बाह्य प्रवास से जनसंख्या कम होती है। आप्रवास और उत्प्रवास शब्द का प्रयोग अन्तर्राष्ट्रीय प्रवास के लिए होता है और अन्तः प्रवास और बाह्य प्रवास का अन्तर्देशीय प्रवास के लिए। जन्म-दर, मृत्यु-दर और प्रवास तीनों के फलस्वरूप जनसंख्या में होने वाले परिवर्तन का वास्तविक परिवर्तन कहते हैं।

9.कुटीर उद्योग एवं लघु उद्योग में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

 Ans. कुटीर उद्योग :

(1) कुटीर उद्योग मुख्यतः परिवार के सदस्यों के सहयोग से चलाये जाते हैं।

(2) कुटीर उद्योगों में मानव के हाथों का प्रयोग होता है।

(3) कुटीर उद्योगों में स्थानीय माँग की पूर्ति की दृष्टि से परम्परागत वस्तुओं का उत्पादन होता है।

(4) कुटीर उद्योगों में कच्चे माल की आपूर्ति सामान्यतः स्थानीय स्तर पर की जाती है।

(5) कुटीर उद्योगों में तैयार माल के लिए बाजार स्थानीय होता है।

 

10.लघु उद्योग :

(1) लघु उद्योगों में सामान्यतः श्रमिक का कार्य करते हैं।

(2) लघु उद्योगों में उत्पादन मशीनों द्वारा होता है।

(3) लघु उद्योगों में वस्तुओं का उत्पादन एक बड़े क्षेत्र की माँग को पूरा करता है।

(4) लघु उद्योगों में कच्चे माल की आपूर्ति बाहर से आयातित माल द्वारा होती है।

(5) लघु उद्योगों में निर्मित माल का बाजार विस्तत होता है अर्थात् वह दूरस्थ बाजारों में भेजा जाता है।

 

11.व्यापार सन्तुलन से क्या तात्पर्य है?

Ans. व्यापार सन्तुलन में प्रत्येक देश कम या अधिक मात्रा में वस्तुओं का आयात-निर्यात करता है। वस्तुओं के आयात-निर्यात का अन्तर व्यापार सन्तुलन कहलाता है। यदि किसी देश में निर्यात की जाने वाली वस्तुआ का मूल्य आयात की जाने वाली वस्तुओं के मूल्य से अधिक है तो वह अनुकूल व्यापार का सन्तुलन कहलाता है। जबकि निर्यात की जाने वाला वस्तुओं की कीमत आयात की जाने वाली वस्तुओं के मल्य से कम । तो प्रतिकूल व्यापार सन्तुलन या विलोभ व्यापार सन्तलन कहलाता है।

 

12.नगरीय बस्तियाँ किन रूपों में मिलती हैं?

Ans. नगरीय बस्तियाँ ग्रामीण बस्तियों से अपने कार्यों एवं स्वरूपों में दोनों में ही भिन्न होती है। ग्रामीण बस्तियों का मुख्य आधार कृषि होता क है, जबकि नगरीय बस्तियों का आधार व्यवसाय या उद्योग अर्थात् आर्थिक 3 क्रिया-कलाप प्रधान रूप में होता है। नगरीय बस्तियों में रहने वाले लोगों को अपने भोजन और वस्त्रों के लिए, अनाज और रेशे उत्पन्न करने की है। आववश्यकता नहीं होती। ये लोग इन वस्तुओं को प्राप्त करने के लिए वि माल तैयार करने, इनके खरीदने-बेचने और अन्य लोगों को लिखाने-पढ़ाने, राज-काज चलाने और इसी तरह के अन्य कार्यों में लगे रहते हैं।

 

 

13.अन्तरर्राष्ट्रीय एवं अन्तरराज्यीय प्रवास में अन्तर स्पष्ट व कीजिए।

Ans. अन्तरराज्यीय प्रवास का अर्थ जब कोई व्यक्ति राज्य के एक व शहर से दूसरे शहर में जाकर निवास करता है तो इसे अन्तरराज्यीय प्रवास में कहते हैं। इसके लिए किसी प्रकार की सरकारी आदेश की कोई जरूरत नहीं है। जबकि अन्तरराष्ट्रीय प्रवास में कोई व्यक्ति एक देश के किसी शहर से दूसरे देश के किसी शहर में आवास या निवास करता है इसके लिए उसे सरकार नियमों का संवैधानिक पालन करना पड़ता है।

 

14.भारत में ग्रामीण बस्तियों के प्रकार को निर्धारित करने वाले कारकों को लिखिए।

Ans. ग्रामीण बस्तियाँ वे होती हैं जिनके अधिकांश लोग कृषि, लकड़ी काटने वाले, पशुचारक, खान खोदने वाले, शिकारी जंगली व पर्वतों पर। निवास करने वाले होते हैं।

ग्रामीण बस्तियों के प्रकार—(1) सघन बस्तियाँ (2) प्रकीर्ण बस्तियाँ (3) एकाकी बस्तियाँ (4) अखण्डित बस्तियाँ।

 

15.पश्चिम बंगाल में जूट की कृषि का वर्णन कीजिए।

Ans. भारत में कुल जूट उत्पादन का 50 प्रतिशत इस राज्य में उत्पन्न किया जाता है। (पश्चिम बंगाल) दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, बर्द्धमान, हुगली, हावड़ा, मेदिनीपुर, मुर्शिदाबाद, चौबीस परगना प्रदेश के प्रमुख जूट उत्पादक जिले हैं। इन जिलों की 85 प्रतिशत भूमि पर जूट बोया जाता है।

 

16.उपग्रह संचार क्या है? उपग्रह संचार के तीन लाभ बताइए।

Ans. संचार मानव जीवन के लिए अत्यावश्यक है। वर्तमान समय में कोई भी व्यक्ति एक दूसरे से बातचीत किये बिना नहीं रह सकता है। अब अधिकतर लोग संचार माध्यमों का उपयोग करते हैं।

कृत्रिम उपग्रहों के आविष्कार ने सार्वभौमिक संचार के इतिहास में एक नये युग का सूत्रपात किया है।

उपग्रह संचार के तीन लाभ

(1) संचार उपग्रह अन्तरिल में तीव्र क्षमता वाले प्रसारण का कार्य करते हैं।

(2) इससे दुनिया में अलग-अलग भागों में दूर-दूर स्थित केन्द्र भी माइक्रोवेव सम्पर्क के द्वारा एक-दूसरे से जोड़े जा सकते हैं।

(3) पृथ्वी के किसी भी स्थान से देखने पर इनकी स्थिति स्थिर बनी रहती है।

 

 

 

 

17.मानव भूगोल के कुछ उपक्षेत्रों के नाम लिखें।

 Ans. मानव भूगोल के उपक्षेत्र हैं :

व्यवहारवाद विचारधारा । 2. मानव कल्याण का भूगोल । 3. सांस्कृतिक भूगोल । 4. ऐतिहासिक भूगोल ।

संसाधनों का भूगोल 6. कृषि भूगोल ।7. उद्योगों का भूगोल आदि ।

 

18.जनसंख्या संघटन से आप क्या समझते हैं ?

Ans. जनसंख्या संघटन या जनांकिकी संरचना जनसंख्या की उन विशेषताओं को कहा जाता है, जिनकी माप की जा सके तथा जिनकी मदद से दो भिन्न प्रकार के व्यक्तियों के समूहों में अन्तर स्पष्ट किया जा सके। आयु, लिंग, साक्षरता, शिक्षा, व्यवसाय, जीवन-प्रत्याशा, निवास-स्थान

(ग्रामीण, नगरीय) इत्यादि ऐसे महत्त्वपूर्ण घटक हैं, जो जनसंख्या के संघटन को प्रदर्शित करते हैं। किसी देश के भावी विकास की योजनाओं को बनाने में जनसंख्या संघटन का महत्त्वपूर्ण योगदान है ।

 

19.स्वेज नहर के महत्व का वर्णन करें ।

Ans. (i) स्वेज नहर मार्ग भूमध्य सागर तथा लाल सागर को मिलाता है। यह मार्ग पुरानी दुनिया के मध्य में से होकर जाता है । अतः इसका विश्व के अधिकतर भागों में संपर्क है । इससे विश्व का लगभग 15% व्यापार होता है।

(ii) यह नहर यूरोप के औद्योगिक तथा एशिया के विकासशील देशों के मध्य संपर्क स्थापित करती है ।

(iii) इस नहर के निर्माण से पहले यूरोप से एशिया आने वाले जहाजों को दक्षिणी केप ऑफ गुड होप से होकर गुजरना पड़ता था परंतु इस मार्ग के बन जाने पर उत्तर-पश्चिमी यूरोप और एशिया के बीच की दूरी । 8000 मी. कम हो जाती है ।

(iv) इस नहर का सबसे अधिक लाभ ग्रेट ब्रिटेन को हुआ है क्योंकि इसके निर्माण से ग्रेट ब्रिटेन का संबंध भारत, पाकिस्तान, बंग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया, इंडोनेशिया, आस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड आदि से सुविधाजनक हो गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

tel

 

CLASS 12TH    ALL SUBJECT CHAPTER WISE & MODEL PAPER 2022 Click Here

 

Online Test के लिए click करें 

 

यहाँ से मॉडल पेपर Download करें  CLICK HERE

 

 

BIHAR BOARD NEWS  Click Here

Geography Question Paper 2020 Class 12 PDF,

Geography question paper 2021 Class 12

class 12 Geography sample paper 2020-21

Class 12 Geography Sample Paper 2021 with answers

Geography Question Paper for Class

12 in Hindi medium

Geography sample paper class 12 2020-21 in Hindi medium

class 12 Geography sample paper 2020-21 in Hindi

CBSE Class 12 Geography sample paper 2020-21

Geography question paper 2021 Class 12

Sample Paper Class 12 Geography 2021 with

answers

Geography Question Paper 2021 Class 12 PDF,

Class 12 Geography Sample Paper 2022 in Hindi,

Class 12 Geography question paper 2022,

class 12 Geography sample paper 2021-22,

class 12 Geography sample paper 2021-22 in Hindi,

Geography sample paper class 12 2020-22 in Hindi medium,

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *