आज के इस post में आप सभी के लिए Class 12 Geography का subjective Question Paper यानि Question Bank 2021 (subjective Question), (Short Question ) (Long Question ) Geography Question Paper 2021 Class 12 pdf With Answer In Hindi Medium Class 12 Geography Sample Paper 2021 – 22 in Hindi Pdf Download
1.’मानव भूगोल’ को परिभाषित करें ।
Ans. मानव भूगोल वह विज्ञान है जिसमें हम मनुष्य तथा वातावरण के पारस्परिक संबंधों का क्षेत्रीय आधार पर अध्ययन करते हैं ।
फ्रेडरिक रैटज़ेल के अनुसार, मानव भूगोल, मानव समाज तथा पृथ्वी तल के बीच संबंधों का संश्लिष्ट अध्ययन है तथा मानव भूगोल के दृश्य सर्वत्र वातावरण 1 से संबंधित होते हैं जो स्वयं भौतिक दशाओं का एक योग होता है ।
2.“संसाधन एवं प्रतिरोध साथ-साथ चलते हैं” इस कथन की पुष्टि करें।
Ans. प्रकृति ने मानव को अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए भूमि, जल, वायु एवं खनिज शक्ति के साधन जैसे (कोयला आदि) संसाधन प्रदान किये हैं । इनका उपयोग कर मानव इसे संसाधन बनाता है । लेकिन संसाधन के साथ-साथ प्रकृति इनके उपयोग में अनेक बाधाएँ भी खड़ी करती है, जिन्हें प्रतिरोधक कहा जाता है, जैसे बंजरभूमि, मिट्टी का अनुत्पादक होना, बाढ़, तूपान, अनावृष्टि, रोगों का प्रकोप आदि। – अतः यह कथन कि ‘संसाधन और प्रतिरोधक साथ-साथ चलते हैं’, सत्य
3.जीविकायुक्त या निर्वाहमूलक कृषि से आप क्या समझते हैं?
Ans. जीवन का जिस कृषि से केवल निर्वहन हो जाय या मात्र जीवन का भरण-पोषण हो जाय उसे निर्वाह कृषि कहते हैं। यह पिछड़े क्षेत्रों में या मानसूनी क्षेत्रों में होती है। इसके दो प्रकार हैं-आदिकालीन निर्वाह कृषि और गहन निर्वाह कृषि।
4.तृतीयक व्यवसाय से आप क्या समझते हैं ?
Ans. तृतीयक व्यवसाय को सेवा उद्योग भी कहा जाता है। इसके अंतर्गत संचार, परिवहन, बैंकिंग भण्डारण और वाणिज्य आते हैं। इस क्षेत्र में श्रम की उत्पादकता तथा आय अधिक होती है। यह प्राथमिक और द्वितीयक व्यवसाय में लगे लोगों की कार्यकुशलता बढ़ाने में सहायता करता है।
5.ग्रामीण एवं नगरीय बस्ती में तुलना करें ।
Ans. ग्रामीण एवं नगरीय बस्तियों की विशेषताएँ
इन बस्तियों के आधार मैवानी, पठारी, तटीय, वनीय तथा मरुस्थ होते हैं।
इन बस्तियों के लोगों के कार्य प्राथमिक गतिविधियों पर आधरित होते है।
ये बस्तियाँ रेखीय, आयताकार, वृताकार, तारे के आकार, टी आकार, चौक पट्टी तथा दोहरे ग्राम वाला आकार लिये होती हैं।
नगरीय बस्तियों की विशेषताएँ
अधिकतर कस्बे और नगर बड़े गाँव के विस्तृत रूप हैं।
अपनी आदतों और व्यवहार में लोग अधिक ग्रामीण हैं जो उनके सामाजिक-आर्थिक, दृष्टिकोण, मकानों की बनावट और अन्य पक्षों में स्पष्ट दिखाई देता है।
अधिकतर नगरों में अनेक मलिन बस्तियाँ हैं ये प्रवास के प्रतिकर्ष कारकों का परिणाम है।
6.प्रवास प्रवाह क्या है ?
Ans. जनसंख्या का भाग जब प्राकृतिक आपदा, रोजगार या सरकारी नीतियों के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान, क्षेत्र नगर या देश में जाकर स्थायी रूप से बस जाता है तो उसे प्रवास प्रवाह कहा जाता है।
7.पानामा नहर मार्ग का वर्णन करें।
Ans. यह नहर मार्ग प्रशान्त महासागर से अन्य महासागर तक जुड़ा हुआ है। इसकी लम्बाई 82 किमी चौड़ाई 90 से 105 किमी तक तथा गहराई, 12 से 24 मी तक है। इस नहर के निर्माण से उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के बीच 400 किमी की दूरी कम हो गयी हैं।
8.भूमध्यसागरीय कृषि क्या है ?
Ans. भूमध्यसागरीय कृषि, कृषि के 13 प्रदेशों में एक प्रमुख प्रदेश है। इसकी जलवायु शीतोष्ण रहती है। इस कृषि प्रदेश की प्रमुख उपज गेहूँ, चावल, जौ, तिल, मटर, अंजीर, जैतून, खजूर, लहसून, बादाम आदि हैं।
9.एकाकी बस्तियों का वर्णन करें ।
Ans. भौतिक रूप से ये बस्तियाँ एक-दूसरे से अलग इकाई के रूप में होती है। गंगा के मध्यवर्ती और निचले मैदान, छत्तीसगढ़ और हिमालय की निचली घाटियों में ये प्रायः पायी जाती है।
10.खुदरा व्यापार सेवा की व्याख्या कीजिए।
Ans. खुदरा व्यापार सेवा-वैसा व्यापार जिसमें वस्तुओं का आदान-प्रदान अंतिम रूप से उपभोक्ता से संबंधित होता है, खुदरा व्यापार सेवा कहलाता है। ये सेवा मूलतः दैनिक जीवन के वस्तुओं की सेवा से सम्बन्धित होता है।
11.मानव भूगोल के उपक्षेत्रों का नाम बताएँ ।
Ans. (i) व्यवहारवादी भूगोल, (ii) सामाजिक कल्याण का भूगोल, (iii) अवकाश का भूगोल, (iv) सांस्कृतिक भूगोल, (v) लिंग भूगोल, (vi) ऐतिहासिक भूगोल एवं (vii) चिकित्सा भूगोल।
12.सूती वस्त्र उद्योग के दो सेक्टरों के नाम बताइए।
Ans. भारत में सूती वस्त्र उद्योग को दो सेक्टर्स में बाँटा जा सकता है:
(i) संगठित सेक्टर और (ii) विकेंद्रित सेक्टर ।
13.जनसंख्या की ऋणात्मक वृद्धि क्या है ?
Ans. यदि दो समय अंतराल के बीच जनसंख्या कम हो जाए तो उसे जनसंख्या की ऋणात्मक वृद्धि कहते हैं । यह तब होती है जब जन्म दर मृत्यु दर से कम हो जाए अथवा लोग अन्य देशों में प्रवास कर जाएँ।
14.मानव विकास सूचकांक (HDI) का क्रम क्या है ?
Ans. मानव विकास सूचकांक का क्रम 0 से 1 के बीच के स्कोर पर आधारित होता है जो एक देश, मानव विकास के महत्त्वपूर्ण सूचकों में से प्राप्त करता है।
15.सामाजिक संकेतक किस प्रकार मानव विकास को प्रभावित करते हैं ?
Ans. शिक्षा मानव विकास संसाधन का प्रमुख घटक है। यह लोगों को गरीबी के दुष्चक्र से बाहर निकाल सकता है।
16.डेरी कृषि का कार्य नगरीय एवं औद्योगिक केन्द्रों के पास क्यों किया जाता है?
Ans. क्योंकि ये क्षेत्र ताजा दूध एवं अन्य डेरी उत्पाद के अच्छे बाजार होते हैं वर्तमान समय में विकसित यातायात के साधन, प्रशीतकों का उपयोग, पास्तेरीकरण की सुविधा के कारण विभिन्न डेरी उत्पादों को अधिक समय तक रखा जा सकता है।
17.कौन से कारक फसल विशेष के लिए सामान्य सीमायें निर्धारित करते हैं ?
Ans. जलवायु, मिट्टी तथा उच्चावच ऐसे कारक हैं जो मिलकर पसल विशेष के लिए सामान्य सीमायें निर्धरित करते हैं।
18.आर्थिक कारक जनसंख्या के वितरण को कैसे प्रभावित करते हैं ? संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए।
Ans. कठिन आर्थिक दशाओं, बेरोजगारी, धर्म, जातीय या राजनीतिक असहिष्णुता, वर्ग संघर्ष तथा युद्ध जैसे विभिन्न प्रतिवर्ष कारकों के प्रभाव से लोग एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में प्रवास कर सकते हैं। दूसरी ओर उन्नत आर्थिक अवसर जैसे अपकर्ष कारक लोगों को एक स्थान पर आकर्षित कर सकते हैं।
CLASS 12TH SCIENCE ALL SUBJECT CHAPTER WISE &MODEL PAPER 2022 | Click Here |
Online Test के लिए click करें ![]() |
यहाँ से मॉडल पेपर Download करें | CLICK HERE ![]() |
BIHAR BOARD NEWS | Click Here |
Geography Question Paper 2020 Class 12 PDF,
Geography question paper 2021 Class 12
class 12 Geography sample paper 2020-21
Class 12 Geography Sample Paper 2021 with answers
Geography Question Paper for Class
12 in Hindi medium
Geography sample paper class 12 2020-21 in Hindi medium
class 12 Geography sample paper 2020-21 in Hindi
CBSE Class 12 Geography sample paper 2020-21
Geography question paper 2021 Class 12
Sample Paper Class 12 Geography 2021 with
answers
Geography Question Paper 2021 Class 12 PDF,
Class 12 Geography Sample Paper 2022 in Hindi,
Class 12 Geography question paper 2022,
class 12 Geography sample paper 2021-22,
class 12 Geography sample paper 2021-22 in Hindi,
Geography sample paper class 12 2020-22 in Hindi medium,