bihar board class 12th political science most important subjective question 2022
- भारत के लिए विविधता में एकता का क्या अर्थ है? (BSEB, 2015)
अथवा, “भारत में विविधता में एकता है।” स्पष्ट कीजिए। (BSEB, 2017)
उत्तर-भारत विशाल देश है जिसमें अनेक धर्मों, सम्प्रदायों, जातियों, भाषाओं, संस्कृतियों आदि के लोग रहते हैं। फिर भी नेहरू के शब्दों में सभी एकता के अदृश्य धागों से बँधे हैं।
- शरणार्थी लोग कौन थे? उनका पुनर्वास कैसे किया गया?
उत्तर-1947 में देश का विभाजन हुआ। पाकिस्तान में रहने वाले हिन्दुओं ने अपने प्राणों की रक्षा की खातिर भारत में शरण ली। पूर्वी पाकिस्तान के शरणार्थियों ने पश्चिम बंगाल व असम में शरण ली तो पश्चिमी पाकिस्तान से आने वाले लोगों ने पूर्वी पंजाब, राजस्थान, गुजरात, बम्बई,उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि में शरण ली। सरकार ने उन्हें रहने को मकान दिए, नौकरियाँ दी। कोई काम-धन्धा चलाने हेतु वित्तीय सहायता दी गई। जनता ने भी इस काम में बहुत सहयोग दिया।
- जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कारण बताइए। (BSEB, 2017)
उत्तर-भारत स्वतन्त्रता अधिनियम, 1947 के अन्तर्गत रियासत का राजा विलयपत्र पर हस्ताक्षर करके अपनी रियासत को भारत संघ में मिला सकता था। राजा हरीसिंह ने ऐसा किया। 1957 में जम्मू-कश्मीर का संविधान लागू हो गया जिसमें उसे भारत का अभिन्न अंग घोषित किया गया है। 5 अगस्त उत्तर- भारत स्वतन्त्रता अधिनियम, 1947 के अन्तर्गत रियासत का राजा विलयपत्र पर हस्ताक्षर करके अपनी रियासत को भारत संघ में मिला सकता था। राजा हरीसिंह ने ऐसा किया। 1957 में जम्मू-कश्मीर का संविधान लागू हो गया जिसमें उसे भारत का अभिन्न अंग घोषित किया गया है। 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर को प्राप्त विशेष दर्जा समाप्त कर दिया गया।
- राज्यों व संघ-शासित क्षेत्रों में क्या अन्तर है? (BSEB, 2015, 16)
उत्तर-भारतीय संघ में 28 राज्य हैं जिन्हें स्वायत्तता प्राप्त है। संविधान ने उनका अधिकार क्षेत्र स्पष्ट कर दिया है, अतः केन्द्र उसका अतिक्रमण नहीं कर सकता। संघ-शासित क्षेत्र प्रत्यक्षतः केन्द्र के अधीन होता है, उसे स्वायत्तता प्राप्त नहीं होती। केन्द्र किसी संघ-शासित क्षेत्र को राज्य का दर्जा दे सकता है।
bihar board class 12th political science most important subjective question 2022
- शिमला समझौते का महत्व बताइए। (BSEB, 2015, 16) अथवा, शिमला समझौता क्या है? (BSEB, 2019) अथवा, शिमला समझौते की विवेचना करें। (JAC, 2019) अथवा, शिमला समझौते पर किस वर्ष हस्ताक्षर किया गया था और किस भारतीय प्रधानमन्त्री ने इस पर हस्ताक्षर किया था?
(JAC, 2020) उत्तर-दिसम्बर 1971 में पाकिस्तान ने भारत पर आक्रमण किया जिसमें उसे करारी पराजय का मुँह देखना पड़ा। बांग्लादेश में हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान की सेनाओं को हराकर उसे शेख मुजीबुर्रहमान को सौंप दिया तथा पाकिस्तानी सैनिकों को बन्दी बना लिया। जुलाई 1972 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति भुट्टो तथा भारत की प्रधानमन्त्री इन्दिरा गाँधी के बीच एक समझौता हुआ जिसके अन्तर्गत युद्धबन्दियों को रिहा कर दिया गया, उनकी वापसी की गई तथा यह तय किया गया कि दोनों देश परस्पर वार्ता से अपनी समस्याओं का समाधान करेंगे।
- भारत में राष्ट्र-निर्माण की प्रक्रिया भिन्न-भिन्न क्षेत्रों, समुदायों व धर्मों के
भौगोलिक, सामाजिक एवं भावनात्मक एकीकरण की एक धीमी प्रक्रिया रही है।
उत्तर- भारत विशाल देश है जिसमें विविधता के अनेक लक्षण देखे जा सकते हैं। यहाँ लोगों के धर्म, उनकी भाषाएँ तथा सामाजिक रीति-रिवाजों में बहत भिन्नता देखी जा सकती है। यही कारण है कि राष्ट्र-निर्माण की प्रक्रिया बहुत धीमी गति से चल सकी है। इसका श्रेय महात्मा गाँधी, जवाहरलाल नेहरू. सरदार पटेल व मौलाना आजाद जैसे नेताओं को जाता है जिन्होंने विविधता में एकता लाने का प्रयास किया। हर्ष की बात है कि हमें इस दिशा में काफी सफलता मिली है।
bihar board class 12th political science most important subjective question 2022
- 1956 के राज्य पुनर्गठन अधिनियम पर संक्षिप्त नोट लिखिए।(CBSE, 2012; BSEB, 2018)
उत्तर- फजल अली आयोग की रिपोर्ट 1955 में आयी जिसके आधार पर राज्य पुनर्गठन अधिनियम बना। इसके तहत भारत में भाषाई आधार पर 14 राज्यों का निर्माण किया गया। छः संघ शासित क्षेत्र बनाए गए। बम्बई और पंजाब को द्विभाषी राज्य बनाया गया। इसीलिए वहाँ विरोधी आन्दोलन हुए जिनके फलस्वरूप उनका विभाजन करना पड़ा। 1960 में गुजराती भाषी लोगों का गुजरात बना, 1966 में पंजाब का हिन्दी भाषी क्षेत्र अलग करके हरियाणा बनाया गया।
- आजादी के समय भारत को किन दो चुनौतियों का सामना करना पड़ा? (CBSE Delhi, 2012; CBSE, 2012) अथवा, स्वतन्त्रता के समय भारत के पास कौन-कौन सी चुनौतियाँ थी?(BSEB, 2017)
उत्तर- स्वतन्त्रता के समय भारत को दो मुख्य चुनौतियों का सामना करना पड़ा-(i) राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने की चुनौती, (ii) सभी वर्गों का विकास करने की चुनौती, (iii) लोकतन्त्र को कायम करने की चुनौती।
- द्विराष्ट्र सिद्धान्त की बात किसने प्रस्तावित की थी? (USEB, 2013)
उत्तर- ‘द्विराष्ट्र सिद्धान्त’ की बात मोहम्मद अली जिन्ना ने प्रस्तावित की थी।
bihar board class 12th political science most important subjective question 2022
- किन चार देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय अन्यों की तुलना में अधिक कठिन साबित हुआ? (USEB, 2017)
उत्तर- स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद चार देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय अन्य की तुलना में कठिन साबित हुआ वे हैं-(i) हैदराबाद, (ii) जम्मू-कश्मीर,
(iii) जूनागढ़, (iv) मणिपुर।
- राज्य पुनर्गठन आयोग के गठन के कारणों का उल्लेख कीजिए। अथवा, राज्य पुनर्गठन आयोग का प्रमुख काम क्या था? उसकी प्रमुख सिफारिश क्या थी (USEB, 2019)
उत्तर- स्वतन्त्र भारत में आन्ध्र प्रदेश के गठन के साथ देश के अन्य भागों में भी भाषाई आधार पर राज्यों का गठन करने के लिए संघर्ष प्रारम्भ हो गया। इन संघर्षों से बाध्य होकर केन्द्र सरकार ने 1953 में राज्य पुनर्गठन. आयोग का गठन किया। आयोग के अध्यक्ष फजल अली ने 1955 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसके आधार पर सन् 1956 का राज्य पुनर्गठन अधिनियम बना। इसक तहत भारत में भाषाई आधार पर 14 राज्यों का निर्माण किया गया तथा पाँच संघ शासित क्षेत्र बनाये गये।
- राजतन्त्र और गणतन्त्र में क्या अन्तर है?
उत्तर- राजतन्त्र और गणतन्त्र शासन की दो भिन्न प्रणालियाँ हैं। राजतन्त्र म राष्ट्र का प्रमुख किसी राजवंश का सदस्य होने के कारण सत्ता प्राप्त करता है। उसका पद पैत्रिक होता है। गणतन्त्र में राष्ट्र के प्रमुख जनता को वोटा आधार पर चुना जाता है तथा निश्चित समय के बाद उसे पुनः जनता का समर्थन प्राप्त करके ही पद प्राप्त हो सकता है।
bihar board class 12th political science most important subjective question 2022
13.राष्ट्र भारत के विभाजन के दो परिणाम लिखिए।(USEB, 2015) अथवा, 1947 में भारत के विभाजन के किन्हीं चार परिणामों को उजागर कीजिए। (SSCE, 2017; CBSE AI, 2017; CBSE Delhi, 2017)
उत्तर-भारत के विभाजन के परिणामस्वरूप अल्पसंख्यकों को अपने स्थानों का त्याग करना पड़ा। विभाजन ने शरणार्थियों की विकराल समस्या उत्पन्न कर दी। कश्मीर रियासत के भारत संघ में विलय हो जाने पर भी पाकिस्तान ने इसे अवैध मानते हुए भारत पर आक्रमण कर दिया और इसका काफी भाग अपने कब्जे में कर लिया। हिन्दू-मुस्लिम दंगे हुए।
- द्विराष्ट्र का सिद्धान्त क्या है?
उत्तर-यह सिद्धान्त मोहम्मद अली जिन्ना द्वारा प्रतिपादित किया गया था जिसके आधार पर मुसलमानों के लिए पृथक् राष्ट्र-राज्य (पाकिस्तान) की स्थापना र्दकी गई।
- उस मूल राज्य का नाम बताइए जिसे काटकर निम्न राज्य बनाए गए
(i) मिजोरम, (ii) अरुणाचल प्रदेश, (iii) मेघालय उत्तर-सन् 1972 में असम राज्य का विभाजन होने पर मेघालय राज्य अस्तित्व में आया। 1987 में अरुणाचल प्रदेश व मिजोरम को भी पूर्वोत्तर राज्यक्षेत्र से पृथक करके स्वतन्त्र राज्यों का दर्जा दिया गया।
- हैदराबाद के भारत में विलय के लिए उत्तरदायी परिस्थितियों को स्पष्ट कीजिए।
(CBSE Delhi, 2017)
उत्तर – हैदराबाद का निजाम आजाद स्थिति को बनाए रखना चाहता था। इस सम्बन्ध में उसने भारत सरकार से एक वर्ष के लिए समझौता भी किया था। किन्तु निम्नलिखित कारणों से हैदराबाद का भारत में विलय किया गया(i) तेलंगाना क्षेत्र के किसान निजाम के दमनकारी शासन से दु:खी थे। (ii) महिलाएँ निजामों के जुल्म का शिकार हुई थीं। (iii) कम्युनिष्ट व हैदराबाद कांग्रेस भी निजाम के शासन के विरुद्ध थे। (iv) निजाम ने आन्दोलनकारियों के विरुद्ध अर्द्ध सैनिक बल (साम्प्रदायिक व क्रूर रजाकार) का प्रयोग किया। अतः निजाम पर नियन्त्रण हेतु भारतीय सेना को जाना पड़ा। निजाम के आत्मसमर्पण के बाद हैदराबाद का भारत में विलय हो गया।
bihar board class 12th political science most important subjective question 2022
- राष्ट्र निर्माण के नेहरू मॉडल की विवेचना करें। (JAC, 2018)
उत्तर- नेहरू ने राष्ट्र निर्माण के लिए संवैधानिक लोकतान्त्रिक समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता एवं उदार लोकतन्त्र के आदर्शों को अपनाया। केन्द्र को शक्तिशाली बनाते हुए संघात्मक शासन व्यवस्था को अपनाया। सामाजिक व आर्थिक न्याय तथा कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को अपनाया। राष्ट्रहित को दृष्टि में
रखते हुए विदेश नीति में पंचशील‘ व ‘गुटनिरपेक्षता’ के सिद्धान्तों को स्थान दिया।
- भाषा नीति क्या है? (BSEB, 2018)
उत्तर- एक साझी राष्ट्रीय भाषा का होना आधुनिक राष्ट्र-राज्य का एक प्रमुख लक्षण है। भाषा लोगों में भावनात्मक एकता उत्पन्न करती है जो राष्ट्र निर्माण व उसके सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भाषा से ही किसी जनसमूह
की पहचान होती है।
- सामाजिक और आर्थिक न्याय का क्या अर्थ है? (JAC, 2019)
उत्तर- देश में रहने वाले पिछड़े व दुर्बल वर्गों का विकास होना जरूरी है। इसलिए संविधान में अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों तथा सामाजिक व शैक्षिक दृष्टि से पिछड़े अन्य वर्गों के कल्याण हेतु आरक्षण व्यवस्था की गई है। नेहरू ने कल्याणकारी राज्य के प्रतिमान को सराहा जिसका ध्येय गरीबी, बेकारी, भुखमरी, अज्ञानता, बीमारी, आश्रयाभाव जैसे रोगों का निराकरण करना है। नेहरू का यही आग्रह बना रहा कि सामाजिक व आर्थिक न्याय के बिना देश में राष्ट्र निर्माण का ध्येय सिद्ध नहीं हो सकता।
bihar board class 12th political science most important subjective question 2022
- 1947 से 1965 के बीच भारत-पाक सम्बन्धों की चर्चा कीजिए। (USEB, 2019)
उत्तर- सन् 1947 में विभाजन के उपरान्त पाकिस्तान में व्यापक पैमाने पर हिन्दुओं पर अत्याचार और उनकी हत्यायें हुईं। परिणामतः बड़ी संख्या में ये हिन्दू पलायन कर भारत आये। इन्हें शरणार्थी कहा गया। साथ ही यहाँ राष्ट्र-गनमाण तथा उसका समस्याए
bihar board class 12th political science most important subjective question 2022