मौर्य काल से गुप्त काल तक का राजनीतिक एवं आर्थिक इतिहास-CHAPTER-2

HISTORY

इस ब्लॉग में हम लोग जानेंगे इतिहास के अध्याय 2 जिसका नाम है “मौर्य काल से गुप्त काल तक का राजनीतिक एवं आर्थिक इतिहास” इससे संबंधित जितने सारे महत्वपूर्ण प्रश्न और MCQ हैं उन सारे का अध्ययन करेंगे|

मौर्य वंश किस वंश को खत्म कर अपना वंश और साम्राज्य तैयार किया?

नंद वंश की  स्थापना महापदम  नंद ने  की थी I और नंद वंश के आखिरी शासक धनानंद थेI जिसको चंद्रगुप्त मौर्य ने  पराजित कर उसको सत्ता से बेदखल करके मौर्य वंश की स्थापना की थी

धनानंद और चंद्रगुप्त मौर्य की लड़ाई क्यों हुई थी?

धनानंद ने चंद्रगुप्त के गुरु चाणक्य का बहुत ज्यादा अपमान किया और अपने दरबार से भगा दिया थाI जिसका बदला लेने के लिए चंद्रगुप्त ने धनानंद से लड़ाई की और उस को सत्ता से हटा दियाI

हड़प्पा सभ्यता के बाद कौन सी सभ्यता आई?

<वैदिक सभ्यता>

वैदिक सभ्यता को वैदिक सभ्यता क्यों कहा गया है?

क्योंकि इस सभ्यता में वेदों की स्थापना और आर्यों द्वारा बसाई गई सभ्यता है इसीलिए इस सभ्यता को “वैदिक सभ्यता” कहा जाता है

>हड़प्पा सभ्यता का पतन का कारण आर्यों का आक्रमण भी एक कारण बताया है और आर्य लोग मध्य एशिया से हड़प्पा आए थेI

>वैदिक सभ्यता एक ग्रामीण सभ्यता थी क्योंकि यहां के लोग छोटे-छोटे धंधे करके अपना जीवन यापन किया करते थे

>वैदिक सभ्यता का दौड़ 1500 ईसा पूर्व से 600 ईसा पूर्व तक रहा इस सभ्यता मैं आर्यों की भाषा संस्कृत थी इस समय ही ऋग्वेद को लिखा गया थाI

>>वैदिक सभ्यता को दो भागों में बांटा गया था I ऋग्वैदिक काल और  उत्तर वैदिक काल

<मौर्य काल>

ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी जेम्स प्रिंसेप ने 1830 के दशक में ब्रह्म और खरोष्ठी लिपि को अपना भाषा में समझ कर अर्थ निकालाI जिसमें ज्यादातर सिक्के, अभिलेख, इन्हीं लिपियों  में लिखा था ज्यादातर अभिलेख और सिक्के में पियदस्ती लिखा था Iजिसका अर्थ मनोहर, मुखाकृति, वाला राजा निकालाI कुछ अभिलेख में अशोक का नाम भी लिखा थाI क्योंकि यह  ग्रंथों में भी अशोक का नाम मिलता है जिसमें अशोक को महान राजा मानते थेI

अभिलेख क्या होता है?

पत्थर, धातु, तथा मिट्टी, बर्तन, में खोदकर लिखा हुआ चीज को अभिलेख कहा जाता है जो भी अभिलेख बनाते थे तो लोगों की मौजूदगी में बनाते थे Iताकि उसे देखकर पहचान ले कि यह लेखन किसकी है और इसमें क्या लिखा गया है क्योंकि सभी व्यक्तियों के विचारों को मिलाकर लिखे जाते थेI

अभिलेख में ज्यादातर राजाओं के द्वारा किए गए काम को ही अभिलेख में लिखे जाते थे जैसे मंदिर का निर्माण, महल निर्माण, सड़क निर्माण, सिक्का, धार्मिक संस्थाओं में दिए गए दान ,इन सभी जानकारी के लिए अभिलेख लिखा करते थेI

>जब अभिलेख पाया गया तो तो कुछ अभिलेख में तारीख़  पहले से दिया हुआ थाI जिससे वैज्ञानिक को आसान होता था कि यह कब की बनाई हुई हैI

>प्राचीनतम अभिलेख प्राकृत भाषाओं में लिखे जाते थे I जो आम लोगों की भाषा थी इसके बाद तमिल, पाली, संस्कृत, भाषा में  अभिलेख लिखे थेI

जनपद क्या होता था?

>जनपद में दो शब्द मिला हुआ था जन और पद जनपद का अर्थ जहां लोग आकर बस गए उस जगह को जनपद कहा जाता है

>जनपद एक छोटा छोटा क्षेत्र हुआ करता थाI

महाजनपद क्या होता है?

जनपद ही जब विकसित होकर बड़ा क्षेत्र बन गया Iजिसमें पहले की अपेक्षा 5 जनपद हो सकता था तो उस जनपद को  ही महाजनपद घोषित किया I

महाजनपद की राजधानी हुआ करता था I जो इन राजधानी की सुरक्षा के लिए चारों तरफ से दीवार बना दी जाती थी जिसे हम किलेबंदी कहते हैं I इसकी सुरक्षा के लिए सेना और नौकरशाह भी रखते थे I महाजनपद की राजधानी में राजा हुआ करता थाI जो महाजनपद मैं राज किया करता थाI

हमारे किताब में 16 महाजनपद की बात की गई है?

महाजनपद का जिक्र बौद्ध धर्म और जैन धर्म के ग्रंथ में मिलता है I16 महाजनपद में कुछ महत्वपूर्ण महाजनपद का नाम जो हमें याद रखना चाहिएI क्योंकि परीक्षा में पूछा जाता है

जैसे मगध, गंधार, कौशल, गुरु, पंचाल, अवंती,

सभी महाजनपद में सबसे शक्तिशाली महाजनपद मगध हुआ करता थाI मगध बहुत ज्यादा विकसित और विकसित के साथ-साथ शक्तिशाली भी हुआ करता थाI

 

मौर्य साम्राज्य की जानकारी पूरी तरीके से कहां से मिलती है?

मौर्य साम्राज्य की जानकारी बौद्ध और जैन धर्म की ग्रंथ और अर्थशास्त्र, इंडिका, का पुराण, मुद्राध्यक्ष,  ब्राह्मण ग्रंथ, प्राचीन भवन, स्तूप, इमारत, गुफाएं, अभिलेख, अशोक के अभिलेख ,मूर्तिकला, आदि से मिलती है

मौर्य साम्राज्य का प्रशासन कैसा था?

मौर्य साम्राज्य का प्रशासन 5 प्रांतों में विभक्त था क्योंकि मौर्य साम्राज्य बहुत बड़ा क्षेत्र था इसके अंतर्गत अफगानिस्तान पाकिस्तान बलूचिस्तान और पूरा भारत था इसको चलाने के लिए पांच प्रांत बनाया गया था जिसमें एक प्रांत के लिए 30 सदस्य बनाया गया था प्रत्येक सदस्य को एक समिति दिया गया था

 

1 thought on “मौर्य काल से गुप्त काल तक का राजनीतिक एवं आर्थिक इतिहास-CHAPTER-2

  1. Excellent post. I used to be
    checking continuously this weblog and I
    am impressed! Very useful info specifically
    the closing phase :
    ) I maintain such information much.
    I used to be seeking this particular info for a very long time.

    Thank you and best of luck.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *