इस ब्लॉग में हम लोग बात करेंगे हड़प्पा सभ्यता के बारे में की हड़प्पा सभ्यता क्या थी I
इसका काल कब से कब तक रहा इसके उत्खनन के दौरान हमें क्या-क्या चीज कहाँ कहाँ से मिली है?
हड़प्पा सभ्यता के लोगों का कृषि व्यवसाय क्या था ?
हड़प्पा सभ्यता के स्थानीय व्यवसाय क्या था हड़प्पा सभ्यता के व्यापार क्या थे
हड़प्पा सभ्यता के जो लोग थे वह कौन सी पद्धति को मानते थे
हड़प्पा सभ्यता का पतन किस कारण हुआ था हड़प्पा सभ्यता का पतन होकर दूबारा इसकी उत्थान क्यों नहीं हुआ ? इसके बारे में विस्तार से जानेंगेI
हड़प्पा सभ्यता का काल > हड़प्पा सभ्यता का काल रहा है 2600 ई0 पू0 1900 ई0 पूर्व तक और इसकी खोज दयाराम साहनी और राखल दास बनर्जी ने की थी
हड़प्पा सभ्यता को कांस्य युग का सभ्यता भी कहा जाता हैI
क्या आपको पता है हड़प्पा सभ्यता को कांस्य युग की सभ्यता क्यों कहा जाता है?
क्योंकि इस सभ्यता में उत्खनन के दौरान बहुत सी ऐसी वस्तु पाई गई है जो कांसा के बने हुए थे जिससे पता चलता है कि वहां के लोग कांसा का उपयोग करते थे इसलिए इस सभ्यता को हम कांस्य युग की सभ्यता कहते हैं
हड़प्पा सभ्यता की विशेषता किन किन नगरों से मिलता है
हड़प्पा सभ्यता का विशेषता हड़प्पा मोहनजोदड़ो , काली बांगन, चंदहुदरो , बनावली आदि यह सभी प्रमुख स्थान है जो यहां से हड़प्पा सभ्यता का विशेषता का पता चलता हैI
>हड़प्पा सभ्यता विश्व की प्राचीनतम सभ्यता में से एक है
हड़प्पा सभ्यता की प्रमुख केंद्र के बारे में बताएं?
हड़प्पा सभ्यता का प्रमुख केंद्र हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, काली बांगन, लोथल चंदहुदरो ,बनावली, आदि है
हड़प्पा सभ्यता से जुड़ी लघु प्रश्न उत्तर
हड़प्पा > हड़प्पा सभ्यता में जो मृत शरीर होते थे उसे दक्षिण और उत्तर दिशा में दफनाया जाता था और उसके कब्र में कुछ वस्तु रख देते थे जिसका पता उत्खनन करने के बाद पता चलता हैI
मोहनजोदड़ो> मोहनजोदड़ो का अर्थ आसान भाषा में कहेंगे मृतकों का टीलाI यहां से कई प्रकार की वस्तुएं प्राप्त हुई हैI स्नानघर, कांसा से बनी की नृत्य , शीशे की बनी पट्टी, सेलखड़ी से बना घर, और यहां से हमें आधा शरीर मनुष्य का और आधा शरीर जानवर, का ऐसी वस्तु भी प्राप्त हुई है
चंदहुदरो क्या है यहां से हमें क्या क्या प्राप्त हुआ है
यहां से हमें जोकर, एवं झंकार संस्कृति की अवशेष, मिली है चंदहुदरो किले बंदी को कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं ऐसा कोई अनुमान नहीं की कि चंदहुदरो किले बंदी की गई थी यहां से जला हुआ एक कपाल, पाई गई थी चार पहिया वाली गाड़ी, एक इंट पर कुत्ते के और बिल्ली का पंजा का निशान, और दो मछलियों का अंकन, है और यहां से मिट्टी के एक मोर की आकृति, मिली है एकमात्र चंदहुदरो एक मात्र ऐसा पुरातत्व स्थल है जहां से वक्र कार इंट प्राप्त हुई है
लोथल> `लोथल एक बंदरगाह था यहां से फारस की मुहर, धान, एवं बाजरा, पक्के रंगों से रंगा पात्र, घोड़े की लंबवत मूर्ति, तीन युगल समाज के साक्ष्य प्राप्त हुए, तथा सोने के काम करने वाले उद्योग शाला, भी प्राप्त हुएI
बनावली> यहां से अच्छी किस्म का जौ , मिट्टी से बने खिलौना ,तांबे ,कुल्हाड़ी, ऐसा कहा जाता है कि नाली का पद्धति का यहां पर अभाव था I नगर योजना शतरंज की आकार की बनाई गई थीI
हड़प्पा सभ्यता में जीवन गुजारने के माध्यम
यहां जानेंगे कि हड़प्पा सभ्यता के लोग अपना जीवन कैसे गुजारते थे क्या खाते थे किन पशुओं का शिकार करते थे?
हड़प्पा सभ्यता के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि अर्थात कृषि से यहां के लोग जीवन यापन किया करते थे?
हड़प्पा का उत्खनन के बाद कौन-कौन खाद्य फसलें प्राप्त हुए हैं?
गेहूं, जौ , दाल, सफेद चना, तथा तिल ,आदि प्रमुख चीजें प्राप्त हुआ हैI जिनसे पता चलता है कि इन फसलों का खेती किया करते थेI
पुरातत्व के स्रोतों के आधार पर हमें यह पता चलता है कि वहां के लोग खेती के लिए बैलों का प्रयोग किया करते थे यहां के लोग सिंचाई के लिए कुआं, और जलास्य से से सिंचाई करते थेI
हड़प्पा सभ्यता के लोग कौन पशु पक्षी पालते और शिकार करते थे
हड़प्पा सभ्यता का उत्खनन के बाद यह पता चलता है कि यहां के लोग भेड़, बकरी, भैंस, को पाला करते थेI और जंगली सूअर ,हिरण, घड़ियाल ,उत्खनन के दौरान इन सारी जानवरों का हड्डी प्राप्त हुआ जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वहां के लोग इन जानवरों का शिकार किया करते थेI
हड़प्पा सभ्यता के लोगों का व्यापार किन किन देशों से होता था?
हड़प्पा सभ्यता का व्यापार अलग-अलग देशों से होता था जैसे अफगानिस्तान, फ्रांस, जापान ,मेसापोटामियां, और पश्चिम एशिया, के सभी देशों से होती थी
हड़प्पा सभ्यता का प्रशासन कैसा था?
हड़प्पा सभ्यता का प्रशासन आज से हजारों साल पहले नगर के तरह प्रशासन था जो आज हमारे देश में कुछ ही राज्य में होता हैI
हड़प्पा सभ्यता के पतन के क्या कारण है?
हड़प्पा सभ्यता के पतन को लेकर अनेक विद्वान एवं इतिहासकारों ने अलग-अलग कारण बताया है क्या इतिहासकारों का मानना है की जलवायु परिवर्तन ,वनों का अधिक विनाश, विनाशकारी बाढ़, अत्यधिक भूकंप, या ऐसा कोई महामारी वाली बीमारी, के कारण हुआ होगा लेकिन वहां के लोगों का यह भी कहना है कि अगर यह सभी कारण होते तो फिर यहां के सभी लोगों का पतन नहीं हुआ होताI कोई ना कोई तो बचता था लेकिन हड़प्पा सभ्यता का पतन कोई अन्य कारण रहा होगा इसकी जानकारी अभी तक पूरी तरह नहीं मिली है
अगर आपको हड़प्पा सभ्यता से सम्बंधित जानकारी चाहिए तो हमें कमेंट करके बताये /
what is debt consolidation